फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The patient away from hospital

अस्पताल से भगा दिए मरीज, दिव्यांग पीड़िता ने डीएम से की डॉक्टरों की शिकायत      

Mon, 27 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The patient away from hospital
डीएम से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल में स्टॉफ ने मरीज का इलाज करने के बजाए उसे धमकाकर भगा दिया। परिजनों ने चिकित्सकों की धमकी के बाद जच्चा और बच्चा का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत डीएम, सीएमओ से की है। साथ ही महिला अस्पताल के स्टॉफ पर इलाज के एवज में अवैध रुपये मांगने का आरोप लगाया है।    
विज्ञापन

  
गांव बसेड़ा निवासी दिव्यांग मुकेश देवी अपनी पुत्रवधू रूपा और पंद्रह दिन की पौत्री आराध्या को नाजुक हालत में लेकर शनिवार को पीएचसी बसेड़ा में पहुंची। यहां पर तैनात एएनएम ने पीड़िता को अवैध रुपये लेने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीएचसी से एंबुलेंस रूपा, आराध्या को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। आरोप है कि अस्पताल में स्टॉफ ने जच्चा-बच्चा का इलाज करने के नाम पर अवैध रुपयों की मांग की। इंकार करने पर अभद्रता और गाली-गलौज की गई। जिला महिला अस्पताल के स्टॉफ ने मरीजों को इलाज करने के बजाए उन्हें धमका कर भगा दिया। 
विज्ञापन


जिसके चलते पीड़िता ने जच्चा-बच्चा का उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया। चिकित्सकीय स्टॉफ की बदसलूकी के चलते पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से की है। पीड़ित दिव्यांग मुकेश देवी ने चिकित्सकों, एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीएमओ डॉ. एसके जैन ने बताया कि रविवार को अस्पताल में चिकित्सकों की छुट्टी रहती है। मरीज को परेशान किया गया है, तो इसकी शिकायत आने पर गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed