{"_id":"68d9998cc6ce1730130fb4a6","slug":"the-pac-jawan-had-an-x-ray-done-by-a-private-doctor-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155353-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पीएसी जवान ने निजी निजी चिकित्सक से कराया था एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पीएसी जवान ने निजी निजी चिकित्सक से कराया था एक्सरे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने पीएसी जवान की मेडिकल रिपोर्ट निजी रेडियोलॉजिस्ट की ओर से किए गए एक्सरे रिपोर्ट से तैयार की थी।
एक्सरे की आइडी जिला अस्पताल रेडियोलॉजी विभाग में तलाश की जा रही थी। सेनानायक टास्क फोर्स 47-पीएसी गाजियाबाद में तैनात आरक्षी शाह आलम 10 मई 2025 से 36 दिन तक अनुपस्थित रहा था। इसके बाद आरक्षी की ओर से जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.पीके चतुर्वेदी की ओर से तैयार मेडिकल रिपोर्ट पेश की।
मेडिकल रिपोर्ट की जांच में सामने आया कि चिकित्सक की ओर से जिस एक्सरे रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, वह फैमिदा नाम की महिला का है। फैमिदा के फेफड़ों का एक्सरे जिला अस्पताल में 17 फरवरी को किया गया था।जबकि ब्लड रिपोर्ट भी आरक्षी के लिए बेड रेस्ट लिखने के एक दिन बाद की है।
जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.पीके चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने पीएसी जवान की मेडिकल रिपोर्ट निजी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर अग्रवाल की ओर से दी गई एक्सरे जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार की थी। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।