फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The one million mark

एक लाख का आंकड़ा छूने वाला जीतेगा   

Mon, 13 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
The one million mark
परिवार के साथ सदर भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
जिले की शहर सीट पर वही विधायक बनेगा, जो एक लाख वोटों का आंकड़ा छुएगा। सपा अगर हिंदू वोटों में 20 हजार से अधिक की सेंधमारी नहीं कर पाई तो बीजेपी की राह आसान हो जाएगी। सपा अगर इतने वोट हासिल करने में कामयाब हो गई तो साइकिल चल जाएगी। बीजेपी के पक्ष में अति पिछड़ों की एकजुटता यहां कमल खिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। सपा जहां 90 हजार तक पहुंचने की बात कर रही है, वहीं बीजेपी एक लाख से अधिक वोट मिलने का दावा कर रही है। शहर में तरफ चुनाव की ही चर्चा हो रही हैं।    
विज्ञापन

   
मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट पर कुल तीन लाख 34 हजार 187 मतदाता हैं। इनमें से दो लाख 14 हजार 492 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। कुल 64.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहर के चौराहों और दुकानों पर चुनावी चर्चाओं में बीएसपी और रालोद को समीक्षक 35 हजार के लगभग वोट दे रहे हैं। आगे बचे एक लाख 80 हजार वोटों में बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। चर्चा यह है कि जो एक लाख का आंकड़ा छुएगा या उसके नजदीक जाएगा, जीत उसी को हासिल होगी। बीजेपी के नेेताओं की मानें तो वह एक लाख से ऊपर वोट मिलने का दावा कर रहे हैं। दावे सपा के भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन


सपा नेताओं की मानें तो उन्हें 90 हजार वोट मिल रहे हैं। जिस तरह अति पिछड़ी जातियों के बूथों पर मत प्रतिशत अच्छा रहा है और उनमें बीजेपी के प्रति एकजुटता दिखाई दी है, उससे बीजेपी में कुछ सुकून दिखाई देता है। आम लोगों में बीजेपी और सपा से कौन जीतेगा, इसको लेकर चर्चाएं छिड़ी हुई हैं। दूसरी तरफ बसपा के राकेश शर्मा को कितने वोट मिलेंगे। रालोद की पायल माहेश्वरी कितनी वोट ले पाएंगी, इसको लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। खालापार के बूथों पर नईमंडी के मुकाबले क्या स्थिति है। 11 मार्च तक वोटरों को प्रत्याशियों को हराने-जिताने का अच्छा मौका मिल गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed