फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The officers opened the fast of Virendra Singh Gurjar by drinking juice

अधिकारियों ने जूस पिलाकर विरेंद्र सिंह गुर्जर का अनशन खुलवाया

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The officers opened the fast of Virendra Singh Gurjar by drinking juice
मिरगपुर में चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते एसडीएम व सीओ - फोटो : DEVBAND
देवबंद। मिरगपुर प्रकरण में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मिरगपुर गांव में जाकर ग्रामीणों को मांस फेंकने के मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया, साथ ही मंदिर में धरने पर बैठे अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि रविवार की रात्रि में बाइक सवार युवकों ने व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली के समीप मांस फेंक दिया था। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया था। हालांकि पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर देवबंद के मोहल्ला अंदरून कोटला निवासी गालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप था कि इस घटना में परोली गांव का एक युवक भी शामिल है जिसे पुलिस बचाने में लगी है। ग्रामीणों ने पुलिस की इसी कार्यशैली के खिलाफ बुधवार को सर्वसमाज की पंचायत बुलाई थी। भरी पंचायत में ऐलान कर अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर मंदिर परिसर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम दीपक कुमार और सीओ रामकरन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया, साथ ही जूस पिलाकर विरेंद्र सिंह गुर्जर की भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की तरफ से अधिकारियों को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांस फेंकने की घटना में संलिप्त दोषियों को रासुका में निरुद्ध करने, दो समुदाय के बीच दंगा भड़काने के प्रयास में असफल रहने पर परोली गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा परोली की घटना में मिरगपुर के 16-17 अज्ञात युवकों पर दर्ज किया फर्जी मुकदमा समाप्त कराने की मांग की गई। अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। ज्ञापन देने वालों में यूनियन महासचिव संदीप चौधरी, वरिष्ठ गुर्जर, उधम सिंह, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, सतीश चंद, संजय कुमार और ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
देवबंद। मिरगपुर गांव निवासी वरिष्ठ गुर्जर ने सीओ रामकरन सिंह को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि 13 जुलाई को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उन्हें और विरेंद्र सिंह गुर्जर का फोन नंबर मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ गुर्जर ने सीओ से इस मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed