फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The nomination of the first 123 days

जिला पंचायत में पहले दिन 123 ने किए नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The nomination of the first 123 days
मुुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चुनावी अखाडे़ में पहले दिन सोमवार को 123 पहलवानों ने ताल ठोक दी है। नामांकन के निर्धारित समय चार बजे लंबी कतार लगी होने के कारण लाइन में लगे सभी लोगों का एक साथ नामांकन दाखिल कर लिया गया। नामांकन की प्रक्रिया साढ़े पांच बजे तक चली। वार्ड 10 सरवट क्षेत्र से सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान पुलिस फोर्स के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन की कोर्ट में नामांकन का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हो गया। सुबह से ही नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह देखने को मिला। वार्ड संख्या एक से जिला पंचायत सदस्य के लिए संगीता, नीलम शर्मा, राजपाल, नेपाल सिंह, सुरेश, सचिन कुमार, अमित, चंद्रभान सिंह बर्मन, उमाकांत, विजय पाल ने नामांकन किया। इस सामान्य वार्ड पर एससी जाति के पांच लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


एससी महिला के लिए सुरक्षित वार्ड संख्या दो से गीता, विमलेश, सुमन, शिक्षा, मंतलेश, सोनिया, पूजाप्रिय, धर्मबीरी, राजेश, छोटी ने नामांकन किया। वार्ड तीन से सोनिया, अलका त्यागी, अनुराधा, मुमताज, मीरजहां, निशा, अंजुम, सुनीता, शहजनाज, शाहजहां, साफिया, हुमां, शकीला, कविता, प्रियंका धारिया, मीनू धारिया ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी महिला के लिए सुरक्षित वार्ड संख्या चार से रीना रानी, राधा रानी, सुदेशलता, आरती, अमरीता ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या पांच से ओमवती, शाहिस्ता, केसरजहां, रामरती, शाहिस्ता, बुलबुल, सुरेंद्री, प्रीति कश्यप ने पर्चा भरा। वार्ड छह से अनीता, जासमीन, रश्मि, मिथलेश, आफरीन, शहजाद जैदी, ओमकली, इकरार, राहिल, अनीता, श्वेता, फम्मो ने नामांकन किया।

एससी के लिए सुरक्षित वार्ड संख्या सात से सतपाल कटारिया, इंद्रपाल, बबीता, दीप्ति, अनीता, विदेश कुमार, विरेंद्र, एकता, बबीता, प्रविंद्र कुमार, पुनीत कुमार, अजय, जयसिंह, यशपाल सिंह, अरविंद ने नामांकन किया। वार्ड आठ से पर्चा भरने वालों में मोहसिना, अब्दुल्ला राना, इरफाना, महेश सैनी, जोगेंद्र, संजय, कृष्णपाल, कामराना राना, सद्दाम राना, तेजपाल, संजू शामिल रहे।

वार्ड नौ में नामांकन करने वालों में मुरसलीन, इकबाल, तेजपाल, कुंता, सूरजवीर, रोहित कुमार, निसार शामिल रहे। वार्ड दस से उस्मान, अंजलि त्यागी, सुनील त्यागी, नवाब जहां, भगवान शर्मा, राजेंद्र, श्रवण कुमार, जकी, राजीव कुमार, रश्मि त्यागी, कुलदीप त्यागी, मुस्त्री, सरोज, अंजु, शहराज, अलीम, हरेंद्रपाल, मेहराज, नरेंद्र ने पर्चा भरा।

एससी के लिए सुरक्षित वार्ड 41 से ताल ठोकने वालों में सतीश, सतेंद्र, अखिलेश कुमारी, संजीव कुमार, बाला किन्नर, सोनम, आंचल, रमेशो, रामबीर सिंह, कैलाशचंद शामिल रहे। नामांकन के लिए दो दिन का समय दिया गया। पहले दिन 123 मैदान में आए हैं। अब देखना हैं मंगलवार को इन वार्डों पर संख्या कितनी बढ़ती है।

कचहरी में रही सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नामांकन स्थल और उसके आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सील रहा। कचहरी के तीनों ही गेट पर पुलिस तैनात रही। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही अनुमति दी गई।


ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंच रहे प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। कचहरी में प्रत्याशी ढोल-नगाडों के साथ पहुंचे। समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने कचहरी के बाहर ही रोके रखा। प्रत्याशियों से ज्यादा यहां समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed