फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The newlyweds engaged in making the first Karva Chauth special

पहले करवाचौथ को खास बनाने में जुटी नवविवाहिताएं

Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The newlyweds engaged in making the first Karva Chauth special
हिमांशी सिंघल - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत की तैयारियों में नवविवाहिताएं जोरशोर से जुटी हैं। जहां सास अपनी नई नवेली बहू के लिए कपड़ों आदि की खरीदारी कर रही हैं, वहीं नवविवाहिताएं भी अपनी सास को बायने में दिया जाने वाला सामान खरीद रही हैं। इतना ही उनके हमसफर भी इस दिन खास बनाने के लिए खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर पति हिमांशु की पसंद की पहनूंगी ड्रेस
विवेक विहार निवासी कनिष्का शर्मा का कहना है कि सुहागिनों के लिए करवाचौथ व्रत का विशेष महत्व है। अभी तक मैंने परिवार की महिलाओं को व्रत रखकर सजधज कर पूजा करते देखा था। इस बार मैं स्वयं व्रत रखूंगी। इस दिन मैं अपने पति हिमांशु की मनपसंद ड्रेस पहनूंगी।
विज्ञापन

पहले करवाचौथ के लिए खरीदी बनारसी साड़ी
पदमा विहार कॉलोनी निवासी वंशिका गर्ग ने बताया कि पहले करवाचौथ के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरा पहला व्रत है। मैंने करवाचौथ के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी खरीदी है। मेरे पति मयंक गर्ग अबकी बार उसे सोने की चेन देने का मन बना रहे हैं। इस दिन को मैं यादगार बनाने का भरसक प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करूंगी
शिक्षक नगर निवासी विशाखा अपने पहले करवाचौथ को लेकर खासी उत्साहित हैं। विशाखा बताती हैं कि करवाचौथ का सारा सामान मैंने खरीद लिया है। इस दिन मैं सभी की तरह निर्जल व्रत रखूंगी तथा सोलह शृंगार कर अन्य सुहागिनों के साथ करवाचौथ व्रत की कथा सुनकर बडे़ बुजुर्गों का आशीर्वाद लूंगी। इसके बाद शाम को चंद्र दर्शन करके पूजा आदि करके पति शोभित शर्मा की लंबी आयु की कामना करूंगी।
करवाचौथ के लिए तैयार की स्पेशल ड्रेस
रेलवे रोड निवासी आरती गर्ग ने बताया कि पहले करवाचौथ के लिए मैंने स्पेशल ड्रेस तैयार कराई है। ड्रेस के हिसाब से ही मैंने ज्वेलरी खरीदी है। इस दिन मैं अपने पति आकाश गर्ग की लंबी आयु के लिए व्रत रखूंगी, साथ ही सास को बायना देकर उनसे सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद लूंगी।

लंबे समय से था पहले करवाचौथ का इंतजार
हिमांशी सिंघल ने बताया कि मुझे अपने पहले करवाचौथ का काफी दिनों से इंतजार था। मैने करवाचौथ व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ज्वेलरी, सैंडल, साड़ी आदि कई दिन पहले ही खरीद लिए थे। मेरे पति भी इस दिन को लेकर खासे उत्साहित हैं।

कनिष्का शर्मा

कनिष्का शर्मा- फोटो : DEVBAND

वंशिका गर्ग

वंशिका गर्ग- फोटो : DEVBAND

विशाखा शर्मा

विशाखा शर्मा- फोटो : DEVBAND

आरती गर्ग

आरती गर्ग- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed