{"_id":"66e8ad4d18bf5020a3059224","slug":"the-new-dm-said-farmers-and-industry-are-the-priority-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-130054-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नवागंतुक डीएम बोले, किसान और उद्योग प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नवागंतुक डीएम बोले, किसान और उद्योग प्राथमिकता
Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवागंतुक डीएम उमेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। किसान और उद्योग प्राथमिकता है। फाइलों के निस्तारण पर अधिकारी ध्यान दें। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।
सोमवार को डीएम ने जिला कोषागार में पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि को उधमी के रूप में बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। युवा को रोजगार देने के लिए काम किया जाएगा। उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
विकास की परियोजनाओं का हर पात्र लाभार्थी को लाभ दिलाया जाएगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही होगी तो उच्चतम स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी। निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, किसी भी स्तर पर ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप उपस्थित रहे।