फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mercury rose by 1.2 degrees, the heat relieved the sweat

1.2 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The mercury rose by 1.2 degrees, the heat relieved the sweat
नगर में भीषण गर्मी में पानी ही राहत का सहारा बना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मौसम के गरम मिजाज ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। तापमान 1.2 डिग्री बढकऱ 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। सडक़ों पर आवाजाही कम रही। लोग धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने घरों और छायादार स्थानों पर रहे। अप्रैल महीने की बात करें तो सोमवार दूसरा सबसे गरम दिन रहा। इससे पहले 11 अप्रैल को भी पारा 39.9 डिग्री पर पहुंच गया था। 15 अप्रैल को दिन का सबसे कम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

इस तरह चढ़ता चला गया पारा
तिथि तापमान
18 अप्रैल 39.8 डिग्री
17 अप्रैल 38.6 डिग्री
16 अप्रैल 37.4 डिग्री
15 अप्रैल 36.0 डिग्री
14 अप्रैल 38.8 डिग्री
13 अप्रैल 38.4 डिग्री
12 अप्रैल 35.5 डिग्री
11 अप्रैल 39.9 डिग्री
10 अप्रैल 38.9 डिग्री
09 अप्रैल 38.8 डिग्री
08 अप्रैल 39.1 डिग्री
07 अप्रैल 38.7 डिग्री
06 अप्रैल 37.8 डिग्री
05 अप्रैल 36.2 डिग्री
04 अप्रैल 37.2 डिग्री
शरीर में न होने दें पानी की कमी
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहें। तेज धूप में निकलने से परहेज करें। सिर को कपड़े से ढकक़र रखें। आंखों को बचाने के लिए चश्मे का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

बादल छाने और तेज हवा की संभावना
मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बादल छाए रहने के अलावा तेज हवा चल सकती है। मौसम खराब हुआ तो गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग में व्यस्त किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
पारा चढ़ते ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। जगह-जगह गन्ने के रस की ठैलियां लग रही है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed