फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The member was sent to jail for not depositing the fine money

जुर्माने का रुपया जमा न करने पर सभासद को भेजा जेल

Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The member was sent to jail for not depositing the fine money
The member was sent to jail for not depositing the fine money
खतौली। देहरादून की कोर्ट द्वारा किए गए जुर्माने के मामले में सभासद द्वारा रुपये जमा न किए जाने पर तहसीलदार ने रिकवरी न होने पर सभासद को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जैन नगर निवासी सभासद मनोज गुर्जर ने कई साल पहले एक वाहन किसी व्यक्ति को बेच दिया था। वाहन को खरीदने वाले व्यक्ति के नाम नही कराया गया था। उस वाहन से देहरादून में सड़क दुर्घटना हो गई थी। इसलिए वाहन स्वामी के नाम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। देहरादून की कोर्ट ने जुर्माने के रूप में 40 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना किया गया था। जुर्माना जमा न होने के कारण उसकी रिकवरी के लिए खतौली तहसील भेजा गया था।
विज्ञापन

रकम जमा न होने पर तहसीलदार के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम को नायब तहसीलदार व संग्रह अमीन अनिल शर्मा ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभासद को जैननगर से हिरासत में ले लिया। राजस्व विभाग की टीम ने पूछताछ के बाद बकाएदार सभासद मनोज गुर्जर को 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार आरती यादव ने बताया कि कोर्ट देय होने के कारण सभासद को नोटिस भी भेज गया था, लेकिन उसने कोई पैसा जमा नही किया। गिरफ्तारी के बाद भी उसने कोई रुपया जमा नही किया, इसलिए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed