{"_id":"5ecaac5d8ebc3e908d604de6","slug":"the-market-opened-from-ten-to-four-in-the-morning-muzaffarnagar-news-mrt483228746","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से कस्बे की निगरानी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से कस्बे की निगरानी कराई
विज्ञापन
खतौली में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से बाजार की स्थिति पर नजर रखी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह दस से चार बजे तक खुला बाजार
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। लॉकडाउन-4 के तहत जनपद में रविवार को पहली बार नए नियमों के तहत सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाजार खोला गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सुबह छह बजे ही दुकानें खोल लीं, जिन्हें पुलिस ने हड़काते हुए दुकानें बंद करा दीं। शाम चार बजते ही दुकानें बंद करा दी गईं, जिसके बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। उधर, पुरकाजी में कस्बे व देहात के लोगों ने खरीदारी की।
वैश्विक व लाइलाज महामारी कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के चौथे चरण में रविवार को प्रशासन ने नए नियमों के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक दुकानें खुलने का रविवार को पहला दिन था, जिसके अनभिज्ञ रहने के कारण व्यापारियों ने सुबह छह बजे से ही दुकानें खोल लीं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शहर में घूमकर व्यापारियों को दस बजे से दुकान खोले जाने की अनुमति होना बताते हुए दुकानें बंद करा दीं। आलू मंडी व लोहिया बाजार के साथ ही भगतसिंह रोड पर भी पुलिस को लाठियां तक फटकारनी पड़ीं। इसके बाद सुबह दस बजे से बाजार खुला तो भीड़ बाजार में नजर आई, लेकिन खरीदारी करने वाले लोगों की तादाद काफी कम रही।
पुरकाजी में ईद के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कुछ बढ़ी। इस दौरान किराने, फुटवियर और रेडीमेड गारमेंट आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी अंकित गोयल, अनिमेष गुप्ता, गोपाल कोरी, फुटवियर विक्रेता मोहित, भोपाल सिंह व किराना व्यापारी अमित गर्ग, सुनील कुमार ने बताया कि ग्राहकों की संख्या कुछ बढ़ी है।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से खतौली की निगरानी
खतौली। ईद के मौके पर बाजारों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी मय फोर्स के साथ बाजार में पहुंचे। उन्होंने बुढ़ाना रोड, पीठ रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, जानसठ रोड, जानसठ तिराहा आदि पर ड्रोन कैमरे से स्थिति का जायजा लिया।