फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The market did not get started, animals were not getting sacrifice

ईद-उल-अजहा: नहीं लगे पैठ बाजार, कुरबानी के जानवर खरीदने को लोग भटक रहे

Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The market did not get started, animals were not getting sacrifice
देवबंद में ईद-उल-जुहा की कुर्बानी के लिए बाजार में बिक्री को लाए गए बकरे - फोटो : DEVBAND
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की रौनक बकरों से होती है। हर साल उम्दा नस्ल के बकरे पैठ बाजार की रौनक बढ़ाते हैं, लेकिन इस बार यह रौनक कोरोना की भेंट चढ़ी हुई है। शासन प्रशासन की अनुमति न मिलने से कुर्बानी के जानवर बेचने वाले व्यापारी सड़कों पर इधर उधर घूमकर ही इनकी बिक्री कर रहे हैं।

पिछले वर्ष की तरह लोग इस बार ईद-उल-अजहा का त्योहार बेफिक्री से नहीं मना पाएंगे। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से शासन प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदियों में रहकर ही इस वर्ष त्योहार मनाया जाएगा। महामारी के कारण इस वर्ष पैठ बाजार भी नहीं लगे हैं, जबकि हर वर्ष बकरीद से एक से डेढ़ सप्ताह पूर्व पैठ बाजार में उम्दा नस्ल के बकरे बिकने के लिए पहुंच जाते थे। जिससे पैठ बाजार की रौनक देखते ही बनती थी, लेकिन इस बार बाजार न लगने की वजह से लोगों को कुर्बानी के जानवर खरीदने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि कुछ पशु व्यापारी बकरा और कटड़ा आदि बेचने के लिए विभिन्न मोहल्लों में पहुंच रहे हैं, लेकिन मनमाने दाम वसूलने के चलते लोग उन्हें खरीदने से बच रहे हैं। पशु व्यापारी मो. फुरकान, तैय्यब, रिजवान आदि का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पाबंदियां लगी हुई हैं। जिसके चलते उन्हें महंगे दामों पर मवेशी खरीदने पड़ रहे हैं। जिस वजह से इस बार कीमतें बढ़ी हुई हैं। उनका कहना है कि शासन प्रशासन जल्द से जल्द पैठ बाजार खोलने की अनुमित दे। उधर, नगरवासी मुदस्सिर, अकरम, शाहनवाज, शाहीन आदि का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से कारोबार पहले से ही ठप पड़े हैं। जिसकी वजह से महंगे जानवर खरीद पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed