फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The man convicted of raping a teenage girl was sentenced

Muzaffarnagar News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सजा सुनाई

Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The man convicted of raping a teenage girl was sentenced
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी अमित उर्फ काला को अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया। पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था कि 30 जनवरी 2019 को किशोरी खेत में बरसीम लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही अमित उर्फ काला ने अपने भाईयों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो आरोपी अमित उर्फ काला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई, जबकि अन्य आरोपियों को पुलिस ने जांच में क्लीन चिट दी थी। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में हुई। बुधवार को आरोपी पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को 10 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अपहरण के मामले में दोषी को पांच साल कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed