{"_id":"614cc41a8ebc3e02dd1e82b7","slug":"the-loving-couple-pleaded-for-security-from-the-ssp-muzaffarnagar-news-mrt5575716146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने दूसरे वर्ग के प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहते हुए पिता से जान को खतरा जताया है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक और युवती बृहस्पतिवार सुबह अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची। युवक-युवती ने एसएसपी अभिषेक यादव को पत्र देकर बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बालिग होने के नाते अब एक-दूसरे के साथ ही रहकर जीवन-यापन करना चाहते हैं। युवती के अनुसार उसके पिता प्रेमी के दूसरे वर्ग से होने के कारण उससे रंजिश रखते हैं और उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से एक साथ रहने की बात कहते हुए परिजनों से जान को खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने इस संबंध में ककरौली थाना पुलिस को दोनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।