{"_id":"589a16064f1c1b7e0b37921d","slug":"the-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन ठीक करने के नाम पर घर में घुसे बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन ठीक करने के नाम पर घर में घुसे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। आधे घंटे तक घर को खंगाला और लाखों की नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाश जाते हुए महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर गए। घंटों बाद होश आने पर पीड़िता ने मोहल्ले के लोगों को घटना से अवगत कराया। दिनदहाड़े हुई लूट से मोहल्ले में दहशत पसरी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नईमंडी कोतवाली के पटेल नगर निवासी संदीप पंवार पानीपत में रहकर एक्सपोर्ट का काम करता है। शहर में उसकी पत्नी शैली घर पर अकेली रहती है। एक बेटा है, जो बाहर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार दोपहर चार युवक मकान पर पहुंचे और शैली से बताया कि वह बिजली का कनेक्शन चेक करने आए हैं। पीड़िता ने उन्हें जैसे ही अंदर बुलाया तो एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और अलमारियों से माल निकाल कर देने को कहा।
एक बदमाश घर के बाहर खड़ा हो गया बाकी तीन भीतर रहे। बदमाशों ने घर में रखी लाखों की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश जैसे ही जाने लगे उन्होंने शैली को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। आरोपी बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से निकल गए। घंटों बाद पीड़िता को होश आया तो उसने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। चुनावी रैलियों में जुटी और शहर में हो रहे बवाल के चजलते घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के आसपास घंटो छानबीन की और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पीड़ित संदीप ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
बड़ा चश्मा और नकाब लगाकर आए थे लुटेरे
मुजफ्फरनगर। पटेल नगर में गृहणी से लूट करने वाले बदमाश युवा थे। पीड़िता के अनुसार भीतर घुसने वाले तीन बदमाशों में से दो ने पहचान छुपाने का प्रयास कर रखा था। एक ने बड़ा चश्मा लगा रखा था और दूसरे ने नकाब पहन लिया था। तीसरे का मुंह खुला हुआ था। बोलचाल से बदमाश आसपास के क्षेत्र के ही नजर आ रहे थे।