{"_id":"62c5d5935986f5233634c3ac","slug":"the-line-was-laid-till-the-kitchen-yet-the-stove-did-not-burn-muzaffarnagar-news-mrt595936815","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई तक बिछा दी लाइन, फिर भी नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई तक बिछा दी लाइन, फिर भी नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में थाना भवन से आ रही गैस पाइप लाइन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने का शहर में चल रहा कार्य
- करीब 25 हजार घरों तक पहुंची लाइन, लेकिन सप्लाई सिर्फ 907 को मिली
- थानाभवन से मुजफ्फरनगर तक पीएनजी सप्लाई के लिए बिछाई लाइन, आपूर्ति नहीं
मदन बालियान
मुजफ्फरनगर। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई कछुआ चाल से आगे बढ़ रही है। शहर की 15 कॉलोनियों में अब तक करीब 25 हजार घरों की रसोई तक पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन आपूर्ति सिर्फ 907 घरों को मिल रही है। पीएनजी का कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता पिछले दो साल से गैस की सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के पास जिम्मेदारी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) पर शहर में पीएनजी की आपूर्ति की जिम्मेदारी है। शहर के जानसठ रोड पर हरि वृंदावन सिटी के अधिकतर घरों में पीएनजी की लाइन बिछी हुई है, लेकिन आपूर्ति चुनिंदा घरों में है।
ढुलाई से उपभोक्ताओं पर पड़ रही मार
पीएनजी को फिलहाल गाजियाबाद और थानाभवन से वाहनों में लाकर सप्लाई किया जा रहा है, जिसका भार भी उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 45.22 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर रखी गई है। दिल्ली में 41.61 और नोएडा में 40.82 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से पीएनजी बेची जा रही है। जिले में ढुलाई का चार्ज भी उपभोक्ताओं की जेब खाली कर रहा है।
विज्ञापन
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का नहीं मिल रहा लाभ
गृहिणी रितु गुप्ता बताती हैं कि दो साल पहले ही उन्होंने कनेक्शन ले लिया था, लेकिन आजकल करते-करते अभी तक कंपनी ने सप्लाई शुरू नहीं की है। बार-बार कॉल करके थक चुके हैं।
गृहिणी रजनी गोयल कहती हैं कि रसोई में अभी तक गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इस कारण उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंपनी की ओर से बार-बार आश्वासन मिलता है।
गृहिणी सुनीता बताती हैं कि दो साल पहले रसोई तक फिटिंग करा ली गई थी। मीटर भी लगवा लिया, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं मिली। कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
गृहिणी सरिता शर्मा कहती हैं कि घरों में पीएनजी नहीं मिल रही है और न ही कॉल करने पर कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। कनेक्शन लिए हुए करीब दो साल हो गए हैं।
-----------------------
इनसेट
इस तरह सप्लाई की जा रही पीएनजी
कॉलोनी कनेक्शन
गांधीनगर 274
एटूजेड 213
अग्रसेन विहार 68
हरि वृंदावन सिटी 51
जैन मिलन विहान 23
कंबलवाला बाग 24
महालक्ष्मी एंक्लेव 52
ओम पैराडाइज 18
संजय मार्ग 12
एसबीआई कॉलोनी 22
सुरेंद्र नगर फेज-1 74
सुरेंद्र नगर फेज-2 58
त्रिपति होम्स 12
वर्धमान हॉस्पिटल रेजीडेंसी 06
-----------------------
थानाभवन से शहर तक बिछाई लाइन
पीएनजी की आपूर्ति के लिए शामली के थानाभवन से शहर तक लाइन बिछाई गई है। लाइन का कार्य अधूरा है, जिस कारण अभी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
-----------------------
गाजियाबाद और थानाभवन से मंगाई जा रही गैस
शहर के उपभोक्ताओं और मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों के सीएनजी पंप के लिए सप्लाई फिलहाल गाजियाबाद से की जा रही है। मांग अधिक है और पूरी सप्लाई नहीं मिल रही है।
-----------------------
शामली से तीन जिलों में होगी सप्लाई
शामली के थानाभवन में आईजीएल ने मुख्य स्टेशन बनाया है। यहां से शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सप्लाई की जानी है।
-----------------------
शामली को करना पड़ेगा इंतजार
शामली जिले में सप्लाई के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पहले मुजफ्फरनगर में अधिकतर घरों में आपूर्ति की जाएगी।
-----------------------
रोजाना 35 हजार किलोग्राम की सप्लाई
फिलहाल गाजियाबाद और थानाभवन से मुजफ्फरनगर में सीएनजी और पीएनजी की 35 हजार किलोग्राम गैस की सप्लाई की जा रही है। जल्द ही नए सेंटरों पर सप्लाई की शुरूआत हो जाएगी, इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। लोगों को सुचारु आपूर्ति मिलेगी। - राजकुमार, प्रबंधक, आईजीएल