फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The life of the grand idols in the temple Thakurdwara

मंदिर ठाकुरद्वारा में भव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 11 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The life of the grand idols in the temple Thakurdwara
चरथावल ठाकुरद्वारा मंदिर में देवी देवतओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्लश यात्रा निक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। ठाकुर द्वारा मंदिर में आराध्य देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। नगर परिक्रमा में श्रद्घालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया, उसके बाद मंदिर में मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्गो से बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा व प्रतिमाओं की परिक्रमा निकाली गई। इससे पूर्व प.मोहित शर्मा द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। आयोजक राम नारायण त्यागी ने बताया कि मंदिर में आराध्य देवी देवताओं की मूर्तियों के स्थान रिक्त थे। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति अरसे से खंडित थी। खंडित मूर्तियों को विधान के अनुसार गंगा में विसर्जित कराया गया। सप्ताह भर चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद सोमवार को गणेश जी, राधा-बल्लभ, शिव परिवार, हनुमान व लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की गई। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा व स्थापना में सभी नगरवासियों सहयोग रहा। इसमें महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। सोमवार को मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भव्य मूर्तियों की कस्बे के मौहल्ला कानूनगोयान बस स्टैंड आदि प्रमुख मार्गों पर परिक्रमा निकाली। महिला श्रद्घालु कलश लेकर मौजूद रहीं। इस मौके पर रामनारायण त्यागी, हरिशकांत, अनुज त्यागी, कमल कांत, स्वतंत्रमणि, रविकांत, प्रियांशु त्यागी, सूरज त्यागी, अमित, मोहित कुमार, विशाल त्यागी, निकुंज कुमार, गोपाल, सुनील त्यागी, आदेश कुमार का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed