फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The killer got out of jail after someone else's bail

गाजियाबाद सहित यूपी के अन्य केंद्रों के लिए

Sun, 11 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The killer got out of jail after someone else's bail
किसी और के जमानत के परवाने पर जेल से निकल गया हत्यारोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक की हत्या का आरोपी अजीत उर्फ अजय अधिकारियों को चकमा देकर जेल से फरार हो गया। इस मामले में जेल अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्थायी जेल से जिला कारागार भेजे जाने के दौरान उसने शांति भंग करने के आरोप में जेल गए एक युवक से पहचान बदल ली और उसकी जमानत के परवाने पर बाहर निकल गया।

नयागांव फैजाबाद (जानसठ) निवासी शिक्षक राधेश्याम दो जून को लापता हो गए थे। पुलिस ने नौ जून को विवाहेत्तर संबंधों के चलते उनकी हत्या होने का खुलासा किया और गाजियाबाद के गांव जैतपुरा (मुरादनगर) निवासी अजीत उर्फ अजय और मोनू उर्फ अंकित को कवाल स्थित अस्थायी जेल भेजा था। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि11 जून को खतौली पुलिस ने मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी विकास को भी शांतिभंग की आशंका में अस्थायी जेल भेजा था। अजित और विकास को 16 जून को जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया तो दोनों ने अपनी असली पहचान बदल ली। एसडीएम खतौली ने 21 जून को विकास को जमानत दी, जेल में विकास के नाम से बंद हत्यारोपी अजीत बाहर निकल गया। अंकित ने इस मामले का खुलासा किया, जिसके बाद अजीत व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed