{"_id":"5e4ae6438ebc3ef29f6b2d5c","slug":"the-kandwis-started-bringing-kanvad-from-haridwar-muzaffarnagar-news-mrt4695101140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गूंजने लगे बोल बम भोले बम के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गूंजने लगे बोल बम भोले बम के जयघोष
विज्ञापन
मनमोहक झांकी लेकर शिवालय को जाते कांविडये।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के लिए शिव भक्तों के हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने का सिलसिला जारी है। नगर के रुड़की रोड से रोजाना बड़ी संख्या में शिव भक्त गुजर रहे हैं।
महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेकर आते हैं। दिल्ली, बुलंदशहर, खुर्जा, हाथरस आदि क्षेत्रों को जाने वाले कांवड़िये गंगा जल लेकर नगर से गुजर रहे हैं। शहर और हाईवे पर बोल बम, बम-बम और हर-हर महादेव के जयघोष की गूंज सुनाई दी रही है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों का रैला कांवड़ लेकर शहर गुजरा। इन्होंने शिव चौक चौक पर जलाभिषेक किया और आगे बढ़ गए। उधर, महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों, देवालयों और शिवालयों में तैयारियों की जा रही है। उधर, छपार हाईवे पर हरिद्वार से कांवड़ गंगाजल लेकर चलने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की भीड़ बढ़ रही है। विश्वनाथ शिव मंदिर परिसर में लगे शिविर में रुककर आराम कर जलपान व खाना खा रहे है। यहां के बाद मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था है। हाईवे पर ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था कम होने के कारण कांवड़ियों को लम्बा सफर तय करना पड़ रहा है।
बम-बम की गूंज से शिवमय हुआ कस्बा
पुरकाजी। महाशिवरात्री जैसे-जैसे नजदीक आ रही है कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को कस्बे से काफी कांवड़िए गुजरने व उनके द्वारा लगाए गए बम भोले के उद्घोषों से कस्बा शिवमय हो गया। इसके अलावा गंग नहर से भी काफी संख्या में भोले गुजर रहे हैं। कस्बे के शिव मंदिर में विश्राम करने रुके अलीगढ़ निवासी भोले दीपक कुमार, अशोक कुमार, मोहित, शिवपाल आदि ने बताया कि रास्ते में कहीं पर भी भंडारे और विश्राम का कोई इंतजाम है। रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस कहीं पर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि हम लोग अलीगढ़ के शिव मंदिर में ही जलाभिषेक करेंगे।