फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The journey to Haridwar increased by eight kilometers, the fare increased by twelve rupees

Muzaffarnagar News: आठ किलोमीटर बढ़ा हरिद्वार का सफर, किराया के बढ़े बारह रुपये

Tue, 01 Aug 2023 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
The journey to Haridwar increased by eight kilometers, the fare increased by twelve rupees
नदियों का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार का किराया पहले 154 था, अब 166 वसूला जा रहा


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हाल ही में नदियों का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा हैं। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देकर जेब ढीली करनी पड़ रही हैं। यहीं नहीं यात्रा में समय भी ज्यादा लग रहा हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार का किराया पहले 154 था, अब 166 वसूला जा रहा हैं।
मुजफ्फरनगर से रोजाना हरिद्वार के लिए परिवहन निगम की डेढ़ दर्जन रोडवेज बसें चलती हैं। इन बसों में लगभग पांच हजार यात्री रोजाना यात्रा करते है। काफी लोग ऐसे हैं, जो मुजफ्फरनगर से रुड़की और उसके आसपास क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए जाते है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसलिए पड़ रहा जेब पर बोझ
रुड़की से कुछ आगे सोलानी नदी का पुल पानी ज्यादा आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया हैं। हरिद्वार आने जाने वाली बसों को कलियर बाइपास से आठ किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा हैं। इस कारण यात्रियों से बारह रुपये किराया बढ़ा कर लिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएम ने कराया सर्वे
यात्रियों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर सोमवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने पूरे मामले का सच जानने के लिए टीम को भेजकर सर्वे कराया हैं। यह जानकारी जुटाई गई कि हालात कब तक सुधरेंगे।


रुड़की के पास सोनाली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बसों को आठ किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ रहा हैं। इस कारण बाहर रुपये किराया बढ़ाया गया है। बढ़े हुए किराए का इटीएम मशीन से टिकट दिया जा रहा हैं। - भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed