फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The heat is making people sick, 2783 people came to health fairs for treatment

Muzaffarnagar News: गर्मी कर रही बीमार, आरोग्य मेलों में 2783 कराने पहुंचे उपचार

Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The heat is making people sick, 2783 people came to health fairs for treatment
मुजफ्फरनगर। सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। वायरल भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस मौसम में पेट के रोग भी लोगाें को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें बीमार 2783 लोग ने उपचार शिविर में पहुंचकर अपना उपचार कराया और दवाई ली।
विज्ञापन

जून का महीना शुरू हो चुका है। कड़ी धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। खेत और सड़कों पर खुले आसमान के नीचे काम करने वालों को गर्मी सता रही है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लोगों को गर्मी से बचाव की एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1080 पुरुष और 1002 महिलाओं ने उपचार पाया। जबकि 701 बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों की ओर से नि:शुल्क दवा दी गई। इनमें 608 मरीज त्वचा जबकि 641 एलर्जी और सांस एवं अस्थमा पीड़ित पाए गए। गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा, बरतें सावधानी : डॉ.योगेन्द्र जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि जून का महीना शुरू हो चुका है। तापमान बढ़ रहा है। दोपहर के समय गर्म हवा चल रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो रहा है।
खेत और खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतनी चाहिए। पौष्टिक भोजन सहित पानी का सेवन करते रहें। बासी खाना न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed