{"_id":"6682a47e6f4b35c90f003fe9","slug":"the-headmen-demanded-a-solution-to-the-problem-in-the-village-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-125249-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधानों ने गांव में समस्या के समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधानों ने गांव में समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन
फोटो समाचार
खतौली। ब्लाॅक कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि कुछ ग्राम सचिवों का प्रमोशन हो गया है। इस कारण गांव के विकास कार्य रुक गए हैं। प्रधानों ने ऐसे ग्रामों में ग्राम सचिव की शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की।
ग्राम याहियापुर में नियुक्त सफाई कर्मचारी को न्यायालय से सजा होने के बाद गांव में सफाई कार्य प्रभावित हो गया है। गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति किए जाने की मांग रखी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राठी ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात कर समाधान कराया जाएगा। संचालन महामंत्री प्रधान चंगेज खान ने किया। तौसीफ प्रधान, रविदत्त प्रधान, रोशन सिंह, दीपक चौधरी, निर्मल प्रताप, जयपाल, चमन सिंह, सदाकत, राजीव धनगर, तैय्यब, राजपाल, अरविंद, सुभाष, कुलदीप, रमेशचंद, सत्यप्रकाश, शिवम मौजूद रहे।