{"_id":"583890454f1c1b663a13bf6e","slug":"the-groom-came-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बारात समेत थाने पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बारात समेत थाने पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
थाने में मौजूद दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव गोयला में हो रहे एक निकाह को पूर्व पत्नी की बहन ने एसएसपी को शिकायत कर रुकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को बारातियों सहित थाने ले आई। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पर मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार गांव सावटु निवासी गुलशेर उर्फ छोटा का निकाह ढाई साल पहले गांव पनवाड़ी दौराला जिला मेरठ में शमा परवीन के साथ हुआ था। निकाह के एक साल बाद शमा परवीन ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के तीन घंटे बाद शमा परवीन की मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष अपनी लड़की को दहेज में दिया सामान भी ले गए थे और कोई कार्रवाई न करने का फैसला भी लिखा गया था।
दोनों बच्चे गांव सावटु में अपने पिता के पास रह रहे थे। गुलशेर का दूसरा निकाह शाहपुर के गांव गोयला में मेहंदी की पुत्री शबनम के साथ तय हो गया। शुक्रवार को गुलशेर गांव गोयला में बारात लेकर आया था। जब निकाह चल रहा था तभी पूर्व पत्नी की माता वसीला व साली मोहसिना एसएसपी के यहां पहुंची और निकाह रुकवाने की अपील की।
विज्ञापन
एसएसपी ने शाहपुर पुलिस को जानकारी करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस गोयला पहुंची और दूल्हे सहित बारात के आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई। देर शाम तक आसपास के गांव के जिम्मेदार लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई।