फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The government took information about the loss, the insurance company investigated

Muzaffarnagar News: शासन ने ली नुकसान की जानकारी, बीमा कंपनी ने की जांच

Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The government took information about the loss, the insurance company investigated
मुजफ्फरनगर। सुजडू में विद्युत निगम के स्टोर में आग लगने के हादसे में पांच करोड़ के नुकसान की बीमा कंपनी की सर्वेयर टीम ने जांच की। टीम ने आग में जले सामान की सूची भी निगम के अधिकारियों से ली है। उधर, आग लगने के हादसे के अगले दिन भी विभागीय कर्मचारी व्यवस्था बनाने में लगे रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी नुकसान के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग पौने पांच बजे ट्रांसफार्मर में हवा के कारण शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सुजडू में विद्युत निगम के स्टोर में आग लग गई थी। पश्चिमांचल की एमडी चेत्रा वी ने आग से पांच करोड़ के नुकसान की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर बीमा कंपनी के सर्वेयर टीम ने मौके पर डेरा डाल लिया है। बृहस्पतिवार को टीम ने जांच की। बीमा कंपनी की टीम ने विद्युत निगम से नुकसान वाले सामान की सूची ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे को लेकर विभागीय अधिकारी बृहस्पतिवार को भी मंथन करते रहे। उधर, सुजडू बिजलीघर के एसडीओ साहब सिंह ने बताया कि हादसे के 13 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। अब आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।

अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी ने नुकसान की जानकारी ली है। आग लगने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
मुख्य अभियंता के नेतृत्व में बनाई टीम, जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता (स्टोर) संदीप पांडेय ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सुजडू में विद्युत निगम के स्टोर में आग लगने के हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (तकनीकी) मेरठ एसके पुरवार ने मुख्य अभियंता (तकनीकी) एके जायसवाल की अध्यक्षता में जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है। उनके साथ सदस्य के रूप में एसके गर्ग अधीक्षण अभियंता (सामग्री प्रबंध) को शामिल किया है। यह टीम निगम को होने वाली अनुमानित वित्तीय हानि का आकलन करेगी तथा अग्निकांड के लिए उत्तरदायित्व भी तय करेगी। यह टीम एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed