फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The government is coming, the city is shining... the roads are full of cracks.

Muzaffarnagar News: आने वाले हैं सरकार, चमकने लगा शहर...भरी सड़कों की दरार

Sun, 12 Apr 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The government is coming, the city is shining... the roads are full of cracks.
मेरठ रोड पर पैच वर्क करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शहर में निर्माण कार्याें ने रफ्तार पकड़ ली है। देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के समीप रात के समय सड़क बना दी गई। अब यहां से पुलिस चौकी तक कच्ची सड़क का निर्माण जारी है। आसपास के गड्ढे भरने के साथ ही डिवाइडर की रेलिंग, पेड़ और विद्युत खंभों पर पेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सोमवार को नुमाइश मैदान पर लगने वाले रोजगार मेले की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का आगमन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की कई सड़कों की काया रातों-रात ही पलट दी गई। अस्पताल चौराहा स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं, जिसके मद्देनजर सड़क पर पेचवर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल के हाल में हुए आकस्मिक निधन को ध्यान में रख ऐसी संभावना है कि ऐन वक्त पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री उनके आवास पर जा सकते हैं, जिसके मद्देनजर रख नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से पुलिस चौकी तक कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

रोजगार मेला स्थल नुमाइश पंडाल के समीप और मेरठ रोड के गड्ढे भी भर दिए गए हैं। डिवाइडर की रेलिंग और पेड़ों पर भी पेंट किया जा रहा है। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सड़क निर्माण, सफाई और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed