फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl who committed suicide was Namita from Chandigarh

ट्रेन के कूदकर आत्महत्या करने वाली चंडीगढ़ की नमिता थी

Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The girl who committed suicide was Namita from Chandigarh
आत्महत्या करने वाली युवती चंडीगढ़ की नमिता थी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती चंडीगढ़ निवासी नमिता सिंह थी। मां की डांट से नाराज होकर उसने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मामा मोर्चरी से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अपने साथ लेकर चंडीगढ़ गए। युवती अपने मामा के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया शुक्रवार की रात को युवती ने गांव मढ़करीमपुर के पास रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव की जांच की तो, मृतका के कपड़ों से मिले कागजातों से चंडीगढ़ का पता मिला था। पुलिस ने चंडीगढ़ में उसी पते पर संपर्क किया। चंडीगढ़ के चरण सिंह कॉलोनी के गौरी गजरा कॉम्प्लेक्स निवासी शिवकुमार पुत्र अवध किशोर सूचना मिलने पर रविवार को थाने में पहुंचे। मृतका के मामा शिवकुमार ने कपड़ों से शव की शनाख्त अपनी भांजी नमिता सिंह पुत्री राजेश के रूप में की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ करने पर मामा शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही नमिता सिंह पालन किया था। अब नमिता सिंह उनके यहां से ही पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पूर्व पंजाब में रहने वाली मां ने फोन पर अपनी पुत्री नमिता सिंह को इस बात के लिए डांट दिया था कि वह सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर रही है, अगर पढ़ाई नहीं करनी है तो वापस अपने घर आ जाओ। इसी बात को लेकर नमिता सिंह परेशान थी। शुक्रवार को नमिता सिंह स्कूल गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। खतौली पुलिस की ओर से हादसा की जानकारी हो सकी। मामा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed