{"_id":"60451cd38ebc3e592c735ed0","slug":"the-girl-was-murdered-by-strangulation-muzaffarnagar-news-mrt528853090","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर परी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर परी को मार डाला
विज्ञापन
जानसठ में मासूम बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक करते समय लोगों की भीड़।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला जन्नताबाद से लापता चार साल की मासूम परी की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद उसके शव को पड़ोस में स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले तीन मजदूरों को हिरासत में लिया है।
कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहसिन फरीदी की चार साल की बेटी अलीजा उर्फ परी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर बच्ची की तलाश कराई गई, लेकिन मासूम का सुराग नहीं लगा था। शनिवार को स्वाट टीम को भी बच्ची की तलाश में लगाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार शाम पुलिस ने मोहसिन के पड़ोसी दिलशाद के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री व दो मजदूरों को हिरासत में लिया था। देर रात इनकी निशानदेही पर बच्ची का शव निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे रविवार सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। इस दौरान ऐहतियातन भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
सीओ जानसठ शकील अहमद का कहना है कि बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंकने की पुष्टि हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।