{"_id":"617c462591c7c81d071bd927","slug":"the-girl-was-molested-by-taking-her-to-rohana-muzaffarnagar-news-mrt56287134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को रोहाना ले जाकर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को रोहाना ले जाकर की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी किशोरी को दूसरे वर्ग के दो युवकों ने बाइक पर रोहाना मिल परिसर स्थित सैलून पर ले जाकर छेड़छाड़ की। परिजनों ने आरोपियों का पीछा कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठन ने थाने में हंगामा भी किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे हाजीपुरा मदीना चौक निवासी दूसरे वर्ग के दो युवक मोनू उर्फ जैद और नावेद किशोरी को बाइक पर बैठाकर रोहाना स्थित एक सैलून पर ले गए। इसी दौरान किशोरी के परिचितों ने उसे दूसरे वर्ग के युवकों के साथ जाते देख उनका पीछा कर सैलून के पास पकड़ लिया। इस दौरान नावेद मौके से फरार हो गया, जबकि मोनू उर्फ जैद को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में किशोरी ने दोनों युवकों द्वारा अपने साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया, जिस पर किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, मामले में हिंदू युवा वाहिनी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैलून पर अनैतिक कार्य होने का आरोप
रोहाना। शहर के हाजीपुरा मदीना चौक निवासी नावेद रोहाना मिल परिसर स्थित दुकानों में स्टाइल हब नाम से सैलून व लेडीज पॉर्लर चलाता है। रोहाना से किशोरी के दूसरे वर्ग के मोनू उर्फ जैद के साथ पकड़े जाने पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अजय त्यागी का कहना है कि काफी समय से उक्त पॉर्लर व सैलून में लगातार एक वर्ग के युवकों द्वारा अनैतिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसे धर्मांतरण के तहत एक वर्ग की साजिश करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
देर शाम बदली गई तहरीर पर हुआ मुकदमा कायम
शुक्रवार दोपहर किशोरी के दूसरे वर्ग के युवक के साथ पकड़े जाने पर दिनभर हंगामा चलता रहा। दोपहर में किशोरी के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, देर शाम किशोरी के परिजनों ने तहरीर बदलते हुए केवल दो युवकों को नामजद करते हुए छेड़छाड़ के आरोप में तहरीर दी। अफसरों के आदेश पर दूसरी तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया गया।