फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl threatened suicide after reaching the police office

पुलिस ऑफिस पहुंचकर युवती ने दी आत्महत्या की धमकी

Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The girl threatened suicide after reaching the police office
पुलिस ऑफिस पहुंचकर युवती ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अपने परिजनों से ही जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। युवती काफी समय से हरिद्वार में प्रेमी संग रह रही है, जिसका उसके परिजन विरोध कर रहे हैं। शाम तक युवती पुलिस ऑफिस पर ही मौजूद थी।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक युवती सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची और अपने बड़े भाई समेत अन्य परिजनों से जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती ने इस बाबत प्रार्थनापत्र देकर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस ऑफिस पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। पुलिस ऑफिस की सूचना पर इंस्पेक्टर नई मंडी टीम के साथ वहां पहुंचे और युवती से वार्ता कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती काफी समय से हरिद्वार में रहकर नौकरी कर रही है। वहीं पर उसके किसी युवक से प्रेम-संबंध हो गए और वह उसके साथ रहने लगी। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर वह आज परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस ऑफिस जा पहुंची। युवती को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पुलिस भी बैरंग वहां से लौट गई। देर शाम तक युवती पुलिस ऑफिस पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed