फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The funeral will bear the expenses of the municipality

अंतिम संस्कार का पालिका उठाएगी खर्च

Wed, 19 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The funeral will bear the expenses of the municipality
अंतिम संस्कार का पालिका उठाएगी खर्च
विज्ञापन

खतौली। कोविड़-19 के संक्रमण की चपेट में आकर मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन को दी गई है। वहीं, एसडीएम ने सभासदों की बैठक कर संक्रमित मरीजों के शव को नदियों में बहाने पर पूरी तरह लगाई गई शासन द्वारा रोक के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है।
नगरपालिका परिषद के सभागार में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने नगर पालिका के कर्मचारियों सहित सभासदों की बैठक ली। जिसमें अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे द्वारा जारी आदेश पत्र से अवगत करते हुए बताया है कि जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए नदियों में शवों को बहाने तथा जल समाधि दिए जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदियों में शवों को बहाने की सूचना पर संज्ञान लेते हुए शासन को अवगत कराया था। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। शासन के आदेश के बाद पालिका में समिति का गठन किया गया है, जो इस पर निगाह बनाए रखेगी।
विज्ञापन

खतौली में बनाई गई समिति में नगरपालिका अध्यक्ष बिलकीस, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, अवर अभियंता सिविल सुरेंद्रपाल सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह, अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्य सुमन देवी, अजय कुमार, बीना सैनी, नेहा, असजद सैफी, गुरुदत्त अरोरा, अनीता कुमारी, हाजी एजाज, अनवर कुरैशी, शबाना परवीन आदि शामिल हैं। उधर, शासन ने कोविड़-19 के संक्रमण से जिन लोगों की मौत हो रही है, उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन को सौंपी है। नगरपालिका अपने स्रोतों से कोविड संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed