{"_id":"5ef231998ebc3e42e72b32eb","slug":"the-fight-over-the-creation-of-buggy-muzaffarnagar-news-mrt487836940","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर, भौराकलां। कस्बा सिसौली में रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर शाम दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ, जिसमें पांच से अधिक लोग घायल हो गए।
कस्बा सिसौली की नई बस्ती निवासी सूरजवीर का तीन दिन पूर्व गांव के ही भोपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों ने उनमें बीच-बचाव करा दिया था। मंगलवार शाम फिर से रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने के साथ ही घरों की छत से पथराव भी हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों ओर से पांच से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।