फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The fiancee's lover along with his friend murdered the teacher

Muzaffarnagar News: मंगेतर के आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी शिक्षक की हत्या

Wed, 04 Dec 2024 12:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
The fiancee's lover along with his friend murdered the teacher
संवाद न्यूज एजेंसी तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव अटाली निवासी शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद हत्या उसकी मंगेतर के आशिक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। सगाई तय हो जाने के बाद आरोपी ने साजिश रची। बरला इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक योगेश कुमार की बहन सिमलेश ने सोमवार रात रसूलपुर निवासी परमजीत और अमित के खिलाफ शिक्षक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पर पहले भी धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परमजीत को सैदपुरा शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव रसूलपुर के नाले से बरामद कर लिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिक्षक को कार में अपहरण कर ले जाने के बाद डंडोंं से पीट पीटकर हत्या की गई थी। कार, दो डंडे व एक रस्सी बरामद की गई है।
विज्ञापन

आरोपी अमित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का खानदानी भाई है। आरोपी परिवार अटाली से कई साल पहले रसूलपुर जाकर रहने लगा था। आरोपी ने बताया कि जिस युवती से शिक्षक की आठ दिसंबर सगाई वाली थी, उसे अमित एकतरफा पसंद करता था। जबकि युवती की शिक्षक के साथ सगाई तय हो चुकी थी।
विज्ञापन

दोनों मोबाइल पर बात करते थे और रविवार को दोनों ने एक साथ शॉपिंग भी की थी। सगाई तय हो जाने के बाद ही हत्या की साजिश रची गई। वादी का कहना है कि शिक्षक घर से 40 हजार रुपये और कुछ ज्वैलरी लेकर भी गया था।ू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed