फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The festival of Hariyali Teej is celebrated in the traditional way.

हरियाली तीज का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया

Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The festival of Hariyali Teej is celebrated in the traditional way.
खतौली में तीज पर बच्चे झूला झूलते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हरियाली तीज का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज परंपरागत ढंग से मनाई गई। शहर में कम ही झूले पड़े, वहीं देहात क्षेत्र में महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और युवतियों ने घरों और पेड़ों की डाल पर झूले डाल कर सावन के गीतों के साथ झूलों पर पेंग बढ़ाई।
हरियाली तीज पर सुहागिनों ने श्रृंगार कर बायना निकाला, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों ने सुहागिनों को उपहार भेंट किए। युवतियों और बच्चों में भी तीज के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। शहरों में नई मंडी, गांधी कालोनी की गांधी वाटिका में, सुभाष नगर, आदर्श कालोनी, लाल बाग, देवपुरम, गांधी नगर, पटेलनगर, आनंद विहार आदि कालोनियों में महिलाओं ने झूला डाल कर सावन के गीतों के साथ झूला झूला। जिन नव विवाहिताओं की पहली हरियाली तीज रही, उन्होंने पर्व पर परिजनों के संग खुशियां बनाई। बच्चों ने इस पर्व का खूब आनंद लिया। देहात में भी पर्व उल्लास के साथ बनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण काल के चलते बड़े आयोजन नहीं हुए है।
विज्ञापन

महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार
खतौली। हरियाली तीज क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने झूला-झूलकर मंगल गीत गाए। महिलाओं ने ग्रुप डांस किया। कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भी जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में डांस कर मनोरंजन करते है। इस अवसर पर घेवर, गुंजिया, चीले, मालपुड़े, खीर का विशेष महत्व है। सविता, प्रीति, मधुबाला, नीलम ने बताया कि हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं में उत्साह लेकर आता है।

तीज के कार्यक्रम में प्रतिभाग करती जीडी गोयनका स्कूल की छात्रा।

तीज के कार्यक्रम में प्रतिभाग करती जीडी गोयनका स्कूल की छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांधी कालोनी के गाधी वाटिका में  हरियाली तीज मनाती महिलाएं।

गांधी कालोनी के गाधी वाटिका में हरियाली तीज मनाती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के भगवन्ती कालेज में हरियाली तीज के कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती महिलाएं।

नई मंडी के भगवन्ती कालेज में हरियाली तीज के कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के भगवन्ती इंटर कालेज में हरियाली तीज पर मंहेदी रचे हाथ दिखाती महिलाएं।

नई मंडी के भगवन्ती इंटर कालेज में हरियाली तीज पर मंहेदी रचे हाथ दिखाती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed