फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The farmers have made toll free in Muzaffarnagar and Gurjar society has warned of boycotting BJP in the upcoming elections

यूपी: किसानों ने कराया टोल फ्री, गुर्जर समाज ने दी आगामी चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 01 Aug 2021 01:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Aug 2021 01:14 AM IST
सार

किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छपार टोल प्लाजा फ्री करा दिया। वहीं गुर्जर समाज ने आगामी चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दी।

विज्ञापन
The farmers have made toll free in Muzaffarnagar and Gurjar society has warned of boycotting BJP in the upcoming elections
किसानों ने टोल फ्री कराया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के छपार के गांव धमात निवासी किसान की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने से गुस्साए किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छपार टोल प्लाजा फ्री करा दिया। कार्रवाई से नाराज गुर्जर समाज ने आगामी चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दी। बाद में एसडीएम सदर ने टोल प्लाजा पहुचंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाकर करीब एक घंटे बाद टोल चालू कराया।

विज्ञापन


पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी रामकुमार गुर्जर की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तीन दिन पूर्व खनन विभाग ने पकड़ ली थी। विभाग ने ट्रॉली पुरकाजी थाने ले जाकर खड़ी कर दी थी, जिसके बाद से गुर्जर समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए प्रयासरत थे। शनिवार सुबह गांव धमात, कासमपुर व सिंभालकी के गुर्जर समाज के किसान छपार टोल प्लाजा पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टोल प्लाजा फ्री करा दिया। इस दौरान गांव धमात निवासी राजा गुर्जर व शेखर गुर्जर ने कहा कि जंगल में बड़े खनन खुलेआम किए जाते हैं, लेकिन खनन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। किसान अपने निजी काम के लिए मिट्टी भी लाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। गुर्जर समाज ने भाजपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हीं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक टोल फ्री रहने के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार टोल प्लाजा पर पहुंचे और गुर्जर समाज के लोगों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने पुरकाजी थाने से रामकुमार गुर्जर की पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना किसी कार्रवाई के छुड़वाते हुए किसानों को शांत किया। इसके बाद टोल फिर से बहाल किया गया। इस दौरान शशि गुर्जर, रामकुमार, बालिंदर, चरणसिंह, अमित गुर्जर, गौरव और अंकित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed