फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The farmer of Sisoli grew sugarcane twenty feet high by pit method

सिसौली के किसान ने गड्ढ़ा विधि से उगाया बीस फीट ऊंचा गन्ना

Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The farmer of Sisoli grew sugarcane twenty feet high by pit method
सिसौली में गड्ढ़ा विधि से उगाया गया पौधा गन्ना - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सिसौली कसबे के किसान ने गड्ढ़ा विधि से 20 फीट ऊंचा गन्ना उगाने में कामयाबी हासिल की है। खेत को देखने के लिए आसपास के किसान पहुंच रहे हैं। किसान का कहना है कि खेत में पुरानी विधि से अधिक उत्पादन का अनुमान है। खतौली मिल के अधिकारियों ने खेत का भ्रमण किया और किसान के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

सिसौली की नई आबादी निवासी युवा किसान बृजेश ने अपने सवा बीघा खेत में पहली बार गड्ढ़ा विधि से गन्ने की खेती शुरू की है। पहली बार पौधा गन्ने की फसल तैयार है। वर्तमान में अगोले समेत गन्ने की ऊंचाई बीस फीट पर है, जबकि बिना अगोले के लगभग 15 फीट तक गन्ना खेत में खड़ा है। किसान ने बताया कि पहली बार इस विधि का प्रयोग किया गया था। शुक्रवार को त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के एडीशनल कैन मैनेजर विनोद मलिक और फील्ड सुपरवाइजर संदीप चौधरी ने खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

क्या है गड्ढ़ा विधि
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साइकिल के रिम की तर्ज पर गोलाई में गड्ढ़ा बनाकर किसान गन्ने का बीज डालता है। एक से दूसरे गड्ढे की दूरी पांच फीट रखी जाती है। एक घेरे में 30 से 32 गन्ने का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार बुआई, प्रयोग रहा सफल
किसान बृजेश ने बताया कि पहली बार गड्ढा विधि से बुआई की है। सामान्य विधि से होने वाली बुआई से कम पानी खर्च हुआ। इसके अलावा गन्ने की लंबाई और वजन अधिक है, इससे प्रति बीघा के हिसाब से अधिक उत्पादन हुआ है। इस बार 0238 बीज की बुआई की गई थी, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों और मिल अधिकारियों के सुझाव से फसल बीमारी से बची रही।

किसानों को लेनी चाहिए प्रेरणा
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने कहा कि किसान ने अच्छा प्रयोग किया है। कम पानी के खर्च पर फसल का उत्पादन करने की पहल किसानों को करनी चाहिए। कम लागत में अधिक उत्पादन से ही किसानों का भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed