फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The faces of the examinees blossomed after seeing the English question paper of CBSE

Muzaffarnagar News: सीबीएसई का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Sat, 25 Feb 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The faces of the examinees blossomed after seeing the English question paper of CBSE
- पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठे सीबीएसई इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को पहली मुख्य परीक्षा हुई। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। कई विद्यार्थियों के कुछ प्रश्न छूट भी गए।
सीबीएसई बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं शुरु हो गई है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की हुई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 22 स्कूलों को बनाए गए केंद्रों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा देकर लौटे छात्र-अभिनव, प्रबुद्ध, छात्रा अदिति आदि ने कहा कि प्रश्न पत्र तो अच्छा रहा है, लेकिन वह पहली बार ही बोर्ड परीक्षा में बैठे है। जब वह दसवीं में थे, तो कोरोना की वजह उन्हें प्रमोट कर दिया गया था। ऐसे में उन्हें लिखने का अभ्यास भी कम था। जिस कारण उनके कुछ प्रश्न छूट गए है। अधिकांश विद्यार्थियों का तीन-चार नंबर का पेपर छूट गया। हालांकि प्रश्न पत्र काफी अच्छा था। वहीं, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की जिला को-ऑर्डिनेटर और एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता दत्ता ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई गई है। कहीं भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। तीन घंटे की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा चली।
विज्ञापन


इनसेट (फोटो समेत)
आसान रहा पेपर, सिलेबस में से आए प्रश्न
छात्र निकुंज आहूजा ने कहा कि अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न सिलेबस में से ही आए है। प्रश्न पत्र काफी आसान था। शायद ही किसी बच्चे का पेपर खराब गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वैदेही ने कहा कि उनका अंग्रेजी कोर का पेपर था। प्रश्न पत्र को देख सभी बच्चे उत्साहित थे। सिलेबस के अलावा एक भी प्रश्न नहीं था। उनका और उनकी सभी साथियों का पेपर अच्छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed