{"_id":"5b5f5f9a4f1c1b58488b7d26","slug":"the-entry-of-the-kanvadis-was-closed-by-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की शहर की एंट्री बझेड़ी अंडरपास से बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की शहर की एंट्री बझेड़ी अंडरपास से बंद की
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास से कीचड़ निकालती जेसीबी मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की शहर में एंट्री रेलवे के बझेड़ी अंडरपास से रोक लगा दी है। इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों की एंट्री सीधे रामपुर तिराहा, रुड़की रोड से शिवचौक तक कर दी गई है। हालांकि रुड़की रोड का मार्ग कांवड़ यात्रा की तैयारी के हिसाब से अपडेट नहीं किया गया था। अफसरों का दावा है कि मंगलवार की शाम तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का भीड़ जनपद से निकलना प्रारंभ हो गया है। शहर में एंट्री के लिए कांवड़िये सिसौना गांव से सीधे बझेड़ी को आते हैं। बझेड़ी में इस बार रेलवे का फाटक हटाकर अंडरपास बनाया गया है। अब तक अंडरपास बनाने का कार्य अधर में है।
हालात यह है कि यदि यहां से कांवड़िये आये तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन बाद कांवड़ियों का सैलाब यहां से आएगा। ऐसे में व्यवस्था संभालना प्रशासन के बूते से बाहर हो जाएगा। सोमवार को डीएम ने अंडरपास के निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों को 24 घंटे में निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके लिए इस मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया। कांवड़िये अब रामपुर तिराहे से रुड़की रोड होते हुए नगर में प्रवेश कर रहे हैं। यह रास्ता लंबा है, लेकिन मजबूरी में प्रशासन को इसका सहारा लेना पड़ा। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने बताया कि यह पूरा प्रयास है कि मंगल की शाम तक अंडरपास का समस्त कार्य पूरा हो जाए। कार्य पूरा होते ही मार्ग का सुचारु कर दिया जाएगा।
भगवान भरोसे अंडरपास
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने अंडरपास के निर्माण को अंतिम रूप देने का काम शुरु तो करा दिया, लेकिन है भगवान भरोसे। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश आ गई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। बारिश नहीं हुई तो उनके प्रयास को सफलता मिल सकती है। इस लिहाज से यह अंडरपास भगवान भरोसे है।
अफसरों ने किया बझेड़ी अंडरपास का निरीक्षण
जिला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बने बझेडी अंडरपास का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने नहर पटरी कांवड़ मार्ग की व्यवस्था भी देखी। मुख्य स्थानों पर नहर में बोट और गोताखोरों की तैनाती की गई है।
डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने नहरी पटरी कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने बरला, छपार, पुरकाजी होते हुए धमातपुर पुल तथा उत्तराखंड की सीमा तक भ्रमण किया। जिला प्रशासन की लापरवाही से परेशानी का सबब बने बझेड़ी अंडरपास का भी निरीक्षण किया।
रेलवे अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए रास्ता ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालुओं को कठिनाई हुए तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रेलवे लाइन की ओर बेरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए। अफसरों ने नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया।
इस मार्ग पर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा आठ शिविर लगाए जा रहे है। शिविर स्थलों पर वाटर प्रूफ टेंट, म्यूजिक और भव्य स्वागत द्वार बनाए गए है। कांवड़ नहर पटरी पर पड़ने वाले कट को बेरिकेडिंग कर अस्थायी रूप से बंद कराने को कहा। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, नहर के पास बोट की व्यवस्था एवं गोताखोरों की तैनाती भी रहेगी।
कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में नौ सुपर जोनल, 16 जोनल, 53 सब-जोनल एवं 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में दिन एवं रात्रि में भ्रमणशील रहेंगे। अधिकारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। कांवड़ मार्गों पर किसी भी प्रकार की मीट, अंडा एवं शराब की दुकानें नहीं खुलेगी।
सभी ढाबों की चेकिंग कराई जा रही है और रेट लिस्ट लगवायी गई है। एसएसपी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी सादे वेष में रहकर भी निगरानी रखेंगे। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।