फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dream of becoming a Ram temple will now be fulfilled

राममंदिर बनने का अब होगा सपना पूरा

Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dream of becoming a Ram temple will now be fulfilled
राममंदिर बनने का सपना अब होगा पूरा
विज्ञापन

खतौली। अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का जो सपना था, वह अब साकार होने वाला है। राममंदिर को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया गया था। राम मंदिर तक पहुंचने के लिए कार सेवकों ने हर संभव प्रयास किए थे, लेकिन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ही पुलिस ने रोककर वापस भेज दिया था। कुछ लोग छुपते-छुपाते भी वहां तक जरूर पहुंचे। राम मंदिर बनाने को लेकर चले आंदोलन में खतौली कस्बा भी पीछे नहीं रहा। कारसेवकों के साथ कंधे से कंधा मिलकर लड़ाई में शामिल रहे। विहिप नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विहिप के अशोक सिंघल के आह्वान पर कार सेवकों ने रथ यात्रा निकाली। यह यात्रा कस्बे के साथ-साथ गांवों में भी महीनों तक निकाली गई। गांवों में जाकर जागृति अभियान चलाया गया। बाजार बंद का आह्वान भी किया गया। बाजार बंद भी रखे गए। बजरंग दल के पदाधिकारी सुनील गौड़ तथा कुलदीप शर्मा ने अपने साथियों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। पूरे जनपद से लगभग पचास कार सेवक ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाने के लिए चले थे। गाजियाबाद से ट्रेन को बदलना था, लेकिन वहां पर पुलिस मुस्तैद थी। पुलिस ने किसी भी कार सेवक को ट्रेन से आगे जाने नहीं दिया था। उन्हें मुजफ्फरनगर वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed