{"_id":"67753f2e797eacac1c08dd9e","slug":"the-devotees-praised-with-chants-and-hymns-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-137083-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ किया गुणगान
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 36वां श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव रामलीला भवन में धूमधाम से मनाया गया। श्याम बाबा के जयकारों और भजनों के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
नई मंडी स्थित भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ... भजन प्रस्तुत किया। कानपुर से आए भजन गायक राम पांडेय ने बाबा को और श्रद्धालुओं को खूब रिझाया। इस मौके पर भक्तों ने जाने वाले साल का आखरी पल और नए साल का पहला पल बाबा के दरबार में झूमते हुए बिताया।
मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल और अरुण गर्ग, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार सिंघल और संदीप गोयल रहे। आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय मित्तल, सचिन सिंघल, विशाल गर्ग, ललित अग्रवाल उपस्थित रहे।