फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The devotees became emotional after listening to the episode of Sudama

Muzaffarnagar News: सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Tue, 25 Mar 2025 04:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
The devotees became emotional after listening to the episode of Sudama
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आवास विकास काॅलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने सुदामा प्रसंग का वर्णन किया। सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे।
कथा व्यास ने कहा कि सुदामा कृष्ण की मित्रता हम सभी के लिए स्मरणीय है। मित्रता विपत्ति बांटने के लिए होती है। दुर्भाग्य है कि आज के अधिकतर लोग स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए मित्रता करते हैं और जैसे अपना काम बन जाता है, वैसे ही साथ छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

सुदामा भले ही गरीब थे, पर मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहते हैं। पत्नी के बार-बार कहने पर द्वारिकाधीश के यहां जाने पर भी कुछ नहीं मांगते हैं। भगवान श्रीकृष्ण बिन मांगे विश्वकर्मा जी से सुदामापुरी का निर्माण करा देते हैं। कथा के समापन पर होली उत्सव मनाया गया, जिसमें भारी भीड़ एकत्रित हुई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा कर उत्सव को आनंदित बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजीव धामा, अमित धामा मुख्य यजमान रहे। विनोद शर्मा, मानसी गुप्ता, अमित उपाध्याय, पूजा प्रजापति, राजीव यादव, सोनू गोयल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed