{"_id":"57e190ff4f1c1bc409a82d53","slug":"the-death-of-two-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव नंगला के सामने दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दोनों ट्रक चालकों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दौरान राजमार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
मंगलवार की सुबह गांव नंगला के सामने जानसठ से जा रहे ट्रक व सामने मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रहे ट्रकों में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो ट्रकों के चालक व दोनों क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस चौकी पास में ही होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालकों व क्लीनरों को ट्रकों की बॉडी काटकर बमुश्किल बाहर निकाला।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पंजाब निवासी चालक बलविंद्र सिंह पुत्र बलकार व चालक कमलचंद पुत्र बसंतराम की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल क्लीनर जसकरण व अमरजीत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों क्लीनरों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।