फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of the young man on the tube current

नलकूप पर करंट से युवक की मौत        

Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man on the tube current
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
छपार के जंगल में ट्यूबवेल चलाने गए युवक की टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और शव का दाह संस्कार कर दिया।          
विज्ञापन


गांव सिंभालकी निवासी मोनू (25) पुत्र जयपाल बुधवार सुबह आठ बजे खेत में पानी देने के लिए ट्यूबवेल पर गया था। ट्यूबवेल के पास ही बिजली का तार टूटा पड़ा था। युवक का पैर तार में लगा और उसे करंट का तेज झटका लगा। युवक बुरी तरह से झुलसकर मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन


आसपास खेत में काम कर रहा कोई किसान ट्यूबवेल पर पानी पीने गया, तो उसने मोनू को झुलसा देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई। मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पिता की इकलौती संतान था। उसके छोटे भाई की 10 वर्ष पूर्व नदी में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed