{"_id":"577d57ca4f1c1b72027fb9e8","slug":"the-death-of-the-current-farmers-bsedha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा निवासी किसान बुग्गी में घास लेने गया था। रास्ते में हाईटेंशन तार उसके ऊपर गिर गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तार की चपेट में आने से भैंसा भी मर गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घंटों शव को उठने नहीं दिया। एसडीओ ने दो लाख का चेक पीड़ित परिवार को दिया है। मृतक के बेटे की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
बेहड़ा अस्सा निवासी किसान ओमप्रकाश उर्फ ओमा (65) पुत्र मिट्ठन बुधवार सुबह अपनी भैंसा-बुुग्गी पर सवार होकर खेत में घास लेने के लिए जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे भंडूर-बेहड़ा मार्ग पर अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ओमप्रकाश के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
तार की चपेट में आने से भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण बिफर पड़े। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया तो ग्रामीणों ने उनके सामने मुआवजे की मांग रख दी। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने शव को पुलिस को उठाने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने भैंसे का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। घंटों बाद थाने पहुंचे एसडीओ ने परिजनों को मुआवजे के रूप में दो लाख का चेक दिया। मृतक के पुत्र की ओर से हादसे की तहरीर थाने में दी गई है।