{"_id":"5f3042418ebc3e3ca1586ead","slug":"the-death-of-a-villager-in-an-accident-fellow-serious-muzaffarnagar-news-mrt495482637","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ग्रामीण की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ग्रामीण की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
हादसे में ग्रामीण की मौत, साथी गंभीर
शाहपुर। खेत से लौट रहे दो लोगों की ई-रिक्शा में काकड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी हरेंद्र चौधरी अपनी ई-रिक्शा चलाता है। उसी से वह खेती संबंधी काम भी करता है। शनिवार शाम हरेंद्र गांव के ही प्रह्लाद चौधरी पुत्र भंवर सिंह के साथ ई-रिक्शा लेकर खेत पर गया था। देर शाम खेत से लौटते समय जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान मेरठ के हॉस्पिटल में प्रह्लाद चौधरी की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रह्लाद सिंह के बेटे ओम सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।