फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dacoits entered Zarif's house through the ladder

मुजफ्फरनगर: डकैती के बाद हत्या की वारदात से सदमे में परिजन, रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 24 Sep 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 05:41 PM IST
सार

डकैतों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने डकैती डालने से पहले महिलाओं के साथ काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
The dacoits entered Zarif's house through the ladder
डकैती की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में छपार के गांव खुड्डा में जरीफ के घर के पीछे के हिस्से से डकैत सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए थे। आंधा घंटे बदमाश रुके, इस बीच शोर-शराबा होने पर भागने लगे। डकैतों को घर के अंदर और गांव की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। डकैत यह भी जानते थे कि परिवार का कौन सा सदस्य कहां सोता है।
विज्ञापन


किसान जरीफ का परिवार दहशत में है। गुरुवार रात एक बजे के लगभग डकैत घर में दाखिल हुए। जिस तरह डकैतों ने गुड्डू और जरीफ को निशाना बनाया, उससे जाहिर है कि पहले से ही जानते थे कि दोनों कहां सोए हुए हैं। गुड्डू दिव्यांग है, बदमाशों ने उसे बंधक नहीं बनाया, बल्कि उसके सहारे पहली मंजिल पर सोए शादाब को बुलाकर दरवाजा खुलवा लिया। आधे घंटे में ही डकैतों ने सारा सामान समेट लिया। शोर शराबा शुरू हुुआ तो डकैत भागने लगे। उन्हें यह अंदेशा नहीं रहा होगा कि जरीफ बंधन खोलकर शोर मचा सकता है। इसी वजह से भगदड़ शुरू हुई और शादाब ने विरोध किया। विरोध में शादाब अकेला पड़ गया, जबकि ग्रामीण पहुंचते डकैतों ने गोली चला दी। परिजन और ग्रामीण शादाब को संभालने लगे और बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, डकैती के बाद युवक की हत्या से परिजन सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed