फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crushing capacity of Rohana and Tikoula mills will increase, Additional Commissioner saw the arrangement

रोहाना और टिकौला मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता, अपर आयुक्त ने देखी व्यवस्था

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The crushing capacity of Rohana and Tikoula mills will increase, Additional Commissioner saw the arrangement
रोहाना शुगर मिल में निरीक्षण करते अपर आयुक्त गन्ना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
2200 टीसीडी से बढ़ाकर 2500 टीसीडी की जाएगी रोहाना कलां चीनी मिल की पेराई क्षमता
विज्ञापन

9000 टीसीडी से बढ़ाकर 12000 टीसीडी की जाएगी टिकौला चीनी मिल की पेराई क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नए पेराई सत्र में जिले की रोहाना और टिकौला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ल ने विभाग की टीम के साथ दोनों चीनी मिलों के विस्तारीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल प्रबंधकों से तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
आईपीएल समूह की रोहाना कलां के अलावा टिकौला चीनी मिल पेराई सत्र से पहले विस्तारीकरण कर रही है। अपर गन्ना आयुक्त के साथ तकनीकी टीम में उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक शुगर तकनीकी संदीप कुमार, उप मुख्य इंजीनियर जॉय रॉय, असिस्टेंट प्रोफेसर राष्ट्रीय शुगर इंस्टीट्यूट कानपुर संजय चौहान शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर डॉ. दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि रोहाना कलां मिल की क्षमता 2200 टीसीडी से बढ़ाकर 2500 टीसीडी और टिकौला चीनी मिल की पेराई क्षमता 9000 टीसीडी से बढ़ाकर 12000 टीसीडी की जा रही है। विस्तारीकरण से किसानों को उनके गन्ने की आपूर्ति में सुगमता होगी। मिलों की ओर से केन कैरियर सहित मिल हाउस, बोइलिंग हाउस, पावर हाउस आदि में परिवर्तन करते हुए कुछ नए उपकरण लगाए जा रहे हैं और कुछ को अपग्रेड किया जा रहा है। अपर गन्ना आयुक्त ने गन्ना शोध केंद्र का गन्ना फार्म, लैब आदि को देखा और संयुक्त निदेशक डॉ वीरेश सिंह और अन्य वैज्ञानिकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोहाना कलां के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह, नरेश मलिक, चीनी मिल टिकौला की ओर से यूनिट हेड एमसी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण की ली जानकारी
अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ल ने मजलिसपुर तौफीर की महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से ट्राइकोकार्ड बनाने को दिए जा रहे प्रशिक्षण को भी देखा। महिलाओं से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed