फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crowd remained on the last day of the open list

ओपन लिस्ट के आखिरी दिन रही भीड़

Thu, 21 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The crowd remained on the last day of the open list
ओपन लिस्ट के आखिरी दिन रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में पहली ओपन लिस्ट के आखिरी दिन एडमिशन को लेकर मारामारी रही। कॉलेजों में लंबी कतारें लगी रही। पहली लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में अभी सीटें खाली है। दूसरी ओपन लिस्ट से इन सीटों के भरने की उम्मीद है, हालाकि एडमिशन की 90 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

शहर के डिग्री कॉलेजों में पहली ओपन लिस्ट के जरिये एडमिशन के आखिरी दिन काफी भीड़ रही। कॉलेजों में देर शाम तक एडमिशन की प्रक्रिया चलती रही। डीएवी कॉलेज में बीएससी में एडमिशन लगभग पूरे हो चुके हैं। कुछ विषयों में नाम मात्र की सीट खाली है। बीए में यहां 320 में से केवल 50 सीट खाली है। दूसरी ओपन लिस्ट में यह आसानी से भर जाएगी। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए में 485 सीटें हैं, यहां केवल 60 सीट बची हैं। बीकॉम में यहां सीटें आधी खाली हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीकॉम में लगभग सीटें फुल हो चुकी है। यहां बीए और बीएससी में नाम मात्र की सीटें बची है। इसी तरह छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससीएजी की सीटें भर चुकी है। यहां बीकॉम में सीटें खाली है। अब कॉलेजों को दूसरी ओपन लिस्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed