फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The councilors staged a sit-in in the municipality

Muzaffarnagar News: नगरपालिका में सभासदों ने दिया धरना

Fri, 11 Aug 2023 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
The councilors staged a sit-in in the municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। नगरपालिका प्रांगण में सभासदों ने धरना देकर मेले को ठेके पर न दिए जाने की मांग की है। एक शिकायती पत्र आयुक्त को भेजा।

बताया कि नगर में श्रावणी छड़ियान मेला हर वर्ष लगाया जाता है। इस वर्ष भी इस मेले को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया। सभासदों ने मेले को पालिका द्वारा ही आयोजित करने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की बात कही थी।आरोप है कि बोर्ड बैठक प्रस्ताव में मेला ठेके पर दिए जाने की बात लिखी गई। बोर्ड बैठक की कार्रवाई रजिस्ट्रर में क्या-क्या लिखी गई, यह भी सभासदों को नही बताया गया। जिस कारण सभासद नाराज है। उन्होंने मेले को पालिका द्वारा ही लगाए जाने की मांग की।

चेतावनी दी कि ठेकेदारी प्रथा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद अमित कुमार, असद खान, सौरभ जैन, संतोष गुर्जर, अमित, अजय कुमार भुर्जी, प्रार्ची वर्मा, पुष्पा रानी, सुमन बाल्मीकी, रीना, विशाल तोमर, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed