फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The councilors broke the lock on the baraat house

Muzaffarnagar News: सभासदों ने तोड़ा बरात घर पर लगा ताला

Tue, 29 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The councilors broke the lock on the baraat house
मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन की स्वामित्व वाली भूमि पर बनाए गए बरात घर पर कई दिनों से ताला लटका हुआ था। कुछ सभासद जनहित में बरातघर का ताला खुलवाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पालिका ईओ लगातार टाल मटोल करते रहे। इस पर सभासदों ने मंगलवार को खुद ही ताला तोड़ कर बरातघर की साफ सफाई कराई।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की ओर से कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर श्मशान घाट और बरात घर का निर्माण कराया गया था। रुड़की रोड पर बने बारात घर में जुलाई माह में श्रावण मास की शिवरात्रि पर नगरपालिका परिषद का पहला कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया गया था। इसी बीच 19 जुलाई को शासन ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। एक सप्ताह से बरात घर लगा ताला खुलवाने के लिए सभासद ओम सिंह, अरविंद धनगर और सभासद के पति राजकुमार आदि ने पालिका प्रशासन के संपर्क किया।
विज्ञापन

ओम सिंह और अरविंद ने बताया कि कई बार पालिका ईओ हेमराज सिंह से बरात घर का ताला खुलवाने के साथ ही वहां पर साफ सफाई कराने की मांग की गई, ताकि शहर के गरीब परिवारों की बच्चियों की शादी कराई जा सके। सभासदों का आरोप है कि आठ दिन से ईओ चाबी उनके पास नहीं होने की बात कहते हुए टाल-मटोल कर रहे थे। मंगलवार को सभासदों ने इसके बाद ताला तुड़वाया और पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर साफ सफाई का कार्य शुरू करा दिया। उधर, पालिका प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने प्रकरण की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed