फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The construction work of Panipat-Khatima highway caught pace

पानीपत-खटीमा राजमार्ग के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The construction work of Panipat-Khatima highway caught pace
तितावी शुगर मिल के पास फ्लाईओवर के बने पिलर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के निर्माण कार्य ने जनपद की सीमा में रफ्तार पकड़ ली है। इसके निर्माण से मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर गांवों की भीड़ नजर नहीं आएगी। हादसों में भी कमी आएगी। बहु प्रतीक्षित पीनना-रामपुर चौराहे तक बाईपास के लिए मिट्टी कार्य के साथ पुलों के पिलर खड़े हो गए हैं। जल्द इस मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। वहीं, शहर से दूसरा छोर यह मार्ग पीनना से डायवर्ट होकर वहलना चौक होते हुए जानसठ रोड में जुड़ेगा, जो जानसठ, मीरापुर होते हुए बिजनौर के नगीना तक जाएगा। जिले के अलावा अनेक प्रदेशों के हजारों लोगों को दिल्ली-हरिद्वार और बिजनौर जाने के लिए शहर की भीड़ से छुटकारा मिलेगा।
एनएच-709 एडी पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई बागपत द्वारा कराया जा रहा है। दूसरे चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक फोर लेन निर्माण के लिए राजस्थान की जीआरए कंपनी नामित है। वर्ष 2022 में यह मार्ग आमजन के लिए सुलभ हो जाएगा। केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की महत्वाकांक्षी योजना से शहर के चारों तरफ बाईपास बन जाएंगे। शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमार्गों पर बसे बनत, लालूखेडी, बघरा, पीनना आदि गांवों की आबादी को बचाया गया है। तितावी मिल में सीजन में गन्ना ढुलाई के दौरान जाम की बाधा खत्म होगी। इस मार्ग से जुड़ा पीनना-रामपुर मार्ग हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे जुड़े 11 किलोमीटर लंबे बाईपास पर दधेडू फ्लाइओवर पर दोनों तरफ चढ़ने और उतरने के लिए रास्ता बनेगा और कछौली से मिमलाना मार्ग को जोड़ेगा। नाले पर पुल बनेगा। बाननगर से शुरू होकर नदी और रेलवे लाइन को बचाते हुए सीधे रामपुर चौराहे तक सबसे बड़ा फलाईओवर इस बाईपास पर होगा। सभी साइटों पर निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

तितावी-बघरा में बाईपास का निर्माण शुरू
मुजफ्फरनगर। नए बन रहे नेशनल हाईवे के आसपास बसी आबादी से बचने के लिए दर्जनों फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। बुटराड़ा में फ्लाईओवर और सड़क का निर्माण कार्य रफ्तार से चल रहा है। धोलरा में फ्लाईओवर, हिंडन नदी पर पुल, तितावी-बघरा में बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। नए प्रोजेक्ट में तितावी शुगर मिल से सैदपुर खुर्द, अमीनगर होते हुए कादीखेड़ा तक बाईपास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 गांवों की 65.1917 हेक्टेयर भूमि हुई अधिग्रहीत
मुजफ्फरनगर की सीमा में 25 गांवों की 65.1917 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की गई, जिसमें खेती, गुल, नहर, स्कूल, बंजर और रास्ते की भूमि है। जद में आए किसानों को मुआवजा दिया गया है। धौलड़ी में सबसे ज्यादा 99 किसानों और सरकारी संस्थाओं की भूमि अधिग्रहीत हुई है। बघरा, चरथावल और सदर ब्लॉक के गांव अलीपुर, बघरा-1 बघरा-2, बाननगर, बुड़ीना, दधेडू खुर्द, धनसैनी, धौलड़ी, दीदाहेड़ी, जागाहेड़ी, कल्लरपुर, कल्याणी, काजीखेड़ा, लालूखेड़ी, लकडसंधा, पीनना, रामपुर, सैदपुर खुर्द, सलेमपुर, शमसपुर, सिसौना, सोंहजनी और तितावी गांव है।

मुजफ्फरनगर-शामली राजमार्ग की जद में आए किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है। समय सीमा के अंदर ही 2022 के शुरुआत में ही निर्माण पूरा होगा और वाहन दौड़ने लगेंगे।
आलोक कुमार एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed