फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Commissioner and the DIG knew the underpass

कमिश्नर और डीआईजी ने अंडरपास की हकीकत जानी

Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner and the DIG knew the underpass
अंडरपास का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी और विधायक। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे अंडरपास का हाल जानने के लिए कमिश्नर सीपी त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान बझेड़ी पहुंचे। जिले के अफसरों के साथ निरीक्षण करते हुए रेलवे अफसरों को निर्देश दिए कि वह दो दिन में कार्य पूरा करा दें। निर्माण कार्य के चलते कांवड़ यात्रा बझेड़ी रोड के स्थान पर रामपुर तिराहा, रुड़की रोड से निकाली जा रही है।  
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अफसरों की लापरवाही से रेलवे अंडरपास के निर्माण पर समय से ध्यान नहीं दिया गया। कांवड़ यात्रा में निर्माण पूरा कराना विकराल समस्या बन गई है। सोमवार से कांवड़ यात्रा इस मार्ग से रोक दी गई है और निर्माण पूरा कराने के लिए दिन रात काम चल रहा है। जिले से होकर जाने वाले चार करोड़ कांवड़िये प्रतिवर्ष इसी मार्ग से होकर जाते हैं।
विज्ञापन


रास्ता बंद करते हुए सभी मुख्य स्थानों पर पुलिस लगा दी गई है। रेलवे अंडरपास की गंभीर समस्या को देखते हुए मंगलवार को सहारनपुर के कमिश्नर सीपी त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान मौके पर पहुंचे। दोनो अधिकारियों ने जनपद के अधिकारियों की मौजूदगी में सारी व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने उनके सामने कांवड़ मार्ग की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि अंडरपास का रास्ता शार्टकट पड़ता है, जिस रास्ते रुड़की रोड से कांवड़ निकाली जा रही उस पर प्रशासन की पहले से कोई तैयारी नहीं है।

कमिश्नर सीपी त्रिपाठी ने रेलवे के अफसरों को निर्देश किया कि वह बुधवार की शाम तक हर हाल में अंडर पास का निर्माण पूरा करा दें। डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंतदेव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह आदि रहे।  


अंडरपास में बनेगा अलग रास्ता 
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी शिव मंदिर में ठहरने वाले कांवड़ियों को अंडरपास के रास्ते के लिए वापस न होने पड़े इसके लिए मंदिर के आगे के रास्ते से अंडरपास में पेड़ियां बनाई जाएगी। मंदिर समिति के लोगों की मांग पर रेलवे अधिकारियों ने इसे हां कह दिया है। निर्माण के साथ पैड़ियों का निर्माण भी किया जाएगा। यह मांग कमिश्नर के सामने रखी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed